उत्तरप्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 1 अप्रैल 2019 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का संचालन राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना हैं, ताकि लोग कन्याओं के भविष्य के लिए जागरूक हो सके।
इस योजना के माध्यम से नवजात कन्या के जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक 6 किश्त में कुल ₹25,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। यह सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
Table of Contents
लाभ का विवरण
इस योजना मे कुल ₹25,000/- की राशि बेटी के जन्म से लेकर डिग्री या स्नातक शिक्षण स्तर मे प्रवेश तक 6 चरण मे मिलेगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
6 चरण मे सहायता
• चरण 1 : जिन नवजात कन्या का जन्म 1 अप्रैल 2019 या फिर इसके बाद हुआ है उन कन्याओं को एक मुश्त में सरकार द्वारा ₹5,000/- की धन राशि प्रदान कि जाएगी।
• चरण 2 : जिन कन्याओं का 1 वर्ष के भीतर टीकाकरण हो चुका है तथा उनका जन्म 1 अप्रैल 2018 से पहले न हुआ हो, तब उसे ₹2,000/- एक मुश्त धनराशि प्रदान कि जाएगी।
• चरण 3 : चालू शैक्षणिक सत्र में बेटी द्वारा कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर उसे ₹3,000/- की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
• चरण 4 : चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान बेटी द्वारा कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर ₹3,000/- की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
• चरण 5 : चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान बेटी द्वारा कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर ₹5,000/- की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
• चरण 6 : जब बेटी 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक, डिग्री, डिप्लोमा आदि के लिए प्रवेश लेगी तो ₹7,000/- की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
पात्रता
• लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, विद्युत, टेलीफोन का बिल आदि मान्य होगा।
• आवेदक के पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होन चाहिए।
• इस योजना का लाभ किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को मिल सकेगा। यदि जुड़वा कन्या है तब तीसरी पुत्री के लिए भी लाभ मिलेगा, अन्यथा तीसरी पुत्री के लिए नही मिलेगा।
• यदि किसी परिवार ने अनाथ कन्या को गोद लिया हो, तब ऐसे में परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गई संतानों को सम्मिलित करते हुये, अधिकतम दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
चरणवार लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची निम्नलिखित है।
पहला चरण
- पासपोर्ट साइज फोटो (कन्या का)
- परिवार के साथ कन्या का फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
द्वितीय चरण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता पिता के साथ फोटो
- टीकाकरण कार्ड
- शपथ पत्र
तीसरा चरण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता पिता के साथ फोटो
- शपथ पत्र
- पहली कक्षा में एडमिशन का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (optional)
चौथा चरण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता पिता के साथ फोटो
- शपथ पत्र
- कक्षा 6वी में एडमिशन का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
पांचवा चरण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता पिता के साथ फोटो
- शपथ पत्र
- आधार कार्ड
- 9वी कक्षा में एडमिशन का प्रमाण पत्र
छठवा चरण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- माता पिता के साथ फोटो
- शपथ पत्र
- 10वी या 12वी का रिजल्ट
- उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- डिग्री और डिप्लोमा का एडमिशन फीस रिसिप्ट आदि।
आवेदन कैसे करे?
इस योजना मे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है।
कन्या सुमंगला योजना online apply
स्टेप्स,
1. सर्वप्रथम आपको उत्तरप्रदेश राज्य के महिला व बाल विकास विभाग द्वारा जारी किया आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php में जाना होगा।
2. अब आप जैस ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको होम पेज में नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद सहमति के ऑप्शन में क्लिक करना होगा, फिर आगे बढ़ते है तब प्रश्न “क्या आवेदक का पंजीकरण आंगनवाड़ी सेन्टर के द्वारा किया जा रहा है?” का आपको हां या नही का चुनाव कर लेना होगा।
4. फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, और अब आप ध्यान पूर्वक रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पढ़कर, सभी जानकारी सही से भर दे।
5. अब आप ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन कर ले।
6. इसके पश्चात आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड के मदद से लॉगिन करना होगा।
7. आपको अब इसके बाद लड़की का पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा, उसमें क्लिक करना होगा।
8. इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही से भर दे, तथा आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
9. इसके बाद आप अब फॉर्म को जमा कर दे।
इस तरह से आप आसानी से उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए online आवेदन कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना offline apply
स्टेप्स,
1. आपको अपने जिला के जिला महिला व बाल विकास विभाग जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
2. फिर आप फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर सभी जानकारी सही से भर दे।
3. फिर इसके बाद अब आवश्यक दस्तावेज को अटैच कर दे।
4. फिर आप फॉर्म को जिला महिला व बाल विकास विभाग में जमा कर दे।
इस तरह से आप आसानी से ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं।
Kanya Sumangala Yojana portal पर लोगइन कैसे करे
एक बार अपने आवेदन कर दिया फिर आपको वहाँ से ही आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएंगे।
यह यूजर आईडी और पासवर्ड आपको संभालकर रिकार्ड कर लेना है।
क्यूंकि, आगे आवेदन की और भुगतान की स्थिति देखने के लिए आपको पोर्टल पर लोगइन करने की जरूरत होगी।
Steps,
1. अब लोग इन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php में जाना होगा और वहाँ ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ पर क्लिक करना होगा।

2. फिर अगले पेज मे आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने का सेक्शन दिखेगा, वहाँ आपको मिल हुआ लोगइन आईडी-पासवर्ड दर्ज करके, Captcha code दर्ज करके ‘एसएमएस ओटीपी भेजे’ पर क्लिक करना होगा।

3. फिर आपको मिल हुआ ओटीपी दर्ज करके आप पोर्टल पर अपने अकाउंट मे लोगइन हो जाएंगे।
Kanya Sumangala Yojana Status Check
स्टेप्स,
1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर लोगइन करें।
2. अब आप जैसे ही लॉगिन करते है आपको आवेदन की स्थिति देखे का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक कर लेना होगा।
Check payment status of Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana
स्टेप्स,
1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर लोगइन करें।
2. अब आप जैसे ही लॉगिन करते है आपको चेक पेमेंट का ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
वहाँ आपको पेमेंट की सूची और उसका स्टैटस दिख जाएगा।