PM Kisan Samman Nidhi Yojana – ₹6,000 वार्षिक, 19वी किस्त, Apply, eKYC, Status check, List check – पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) के माध्यम से देश के सभी किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए साल में ₹2,000 के 3 किस्त होकर ₹6,000 रुपए किसान बंधुओ के बैंक में ट्रांसफर किया जा रहा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के सीमांत तथा लघु किसानों को आर्थिक तथा सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है।

19वी किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त जनवरी 2025 के महीने मे आने का अनुमान है।

इस योजना (PMKSNY) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा अब तक कुल 18 किस्त जारी किया जा चुका है। 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी।

वैसे करीब करीब 4 महीने के अंतराल पर किस्त जारी होती है और किसानों के बैंक खाते मे सीधी ट्रैन्स्फर होती है।

तो इस हिसाब से इसकी 19वी किस्त या तो दिसम्बर 2024 के अंत तक या तो जनवरी 2025 मे आने का माना जा रहा है।

पात्रता

  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए किसान बंधु का उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी परिवार का वार्षिक आय ₹2,00,000/- या इससे कम होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • खेती का कागजात
  • जमीन रजिस्ट्रेशन आईडी
  • आधार लिंक्ड DBT बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर

आवेदन की प्रक्रिया

स्टेप्स,

1. सर्वप्रथम आपको भारत सरकार के कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ में जाना होगा।

2. जैसे ही आप इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको ‘New Farmer Registration‘ का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें आपको क्लिक करने की आवश्यकता होगी।

3. वहाँ आपको दो ऑप्शन दिखेंगे:

  • 1. Rural Farmer Registration: जो ग्रामीण क्षेत्रों के किसान हैं यह विकल्प उन नागरिकों के लिए है।
  • 2. Urban Farmer Registration: जो नगरीय क्षेत्रों के किसान हैं यह विकल्प उन नागरिकों के लिए है।

इनमे से आपके लिए सही विकल्प आपको चुनना है।

4. फिर आपको आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, राज्य आदि माहिती भर ले और captcha कोड दर्ज कर ले।

5. अब मोबाईल नंबर के वेरिफिएक्शन के लिए SMS के जरिए एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर ले, बाद में आपके आधार वेरिफिएक्शन के लिए आधार लिंक्ड मोबाईल नंबर पर भी ओटीपी आएगा उसको भी captcha कोड दर्ज करके वेरफाइ करना होगा।

6. अब रेजिस्ट्रैशन फ़ॉर्म खुल जाएगा वहाँ आपको अब अपनी खेती से संबंधित माहिती दर्ज करनी होगी।

उस फॉर्म मे आपके आधार कार्ड के हिसाब से कुछ माहिती स्वयं दर्ज हो गई होगी जैसे की, राज्य, फार्मर नाम, जन्म दिनांक, जेन्डर, अड्रेस, मोबाईल नंबर आदि।

बाकी की निम्नलिखी माहिती आपको दर्ज करनी होगी,

  1. जिल्ला, उप-जिल्ला – ग्राम
  2. जाति वर्ग,
  3. किसान का प्रकार,
  4. जमीन रेजिस्ट्रैशन आईडी,
  5. पीएम किसान मानधन योजना का लाभ,
  6. राशन कार्ड नंबर,
  7. सब जमीन मालिक की माहिती जैसे की, खसरा नंबर, जमीन का क्षेत्र (हेक्टर), जमीन ट्रांसफर की विगत

7. इसके बाद आपको खतौनी या जमीन के कागजात जिसमे खसरा नंबर हो उसकी डिजिटल PDF कॉपी अपलोड करनी होगी।

8. अब ‘Save’ बटन में क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दे।

यह करते ही आपका आवेदन पीएम किसान योजना मे हो जाएगा। और आपको स्क्रीन पर एक रेजिस्ट्रैशन नंबर मिलेगा उसको कृपया करके रेकॉर्ड कर ले।

आवेदन का स्टैटस चेक करे – PM Kisan Status Check

स्टेप्स,

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। – https://pmkisan.gov.in/

2. आपको वेबसाइट के होम पेज में फार्मर कॉर्नर में आपको ‘Status of Self Registered Farmer/ Farmer Registered Through CSC‘ के ऑप्शन में  क्लिक कर होगा।

3. इसके बाद आधार कार्ड नंबर और Captcha Code दर्ज करके सर्च के ऑप्शन में क्लिक कर देना होगा।

यह करते ही आपको अप्रूवल मिला है या नहीं उसकी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया – eKYC for PM Kisan Yojana

स्टेप्स,

1. सबसे पहले आपको भारत सरकार के कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ में जाना होगा।

2. अब आप जैसे ही इस वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको ‘e-KYC‘ का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।

3. आपके सामने फॉर्म ओपन हो जाता है जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी।

4. जैसे ही आप आधार नंबर दर्ज करते है फिर ‘Get OTP’ के विकल्प पर क्लिक कर ले।

5. इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको दर्ज करना है, फिर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दे।

OTP सुबमितकते ही आपका इकेवायसी हो जाएगा।

अगर आपके पास आधार से लिंक किया हुआ मोबाईल नंबर नहीं है तो आपको नजदीकी CSC केंद्र पर जा कर eKYC करना होगा।

इस तरह से आप पीएम किसान योजना के लिए e-KYC आसनी से कर सकते हैं।

नोट: कृपया ध्यान रखिए की अब जिस किसान का ई-केवाईसी हो चूका है सिर्फ उन्हीं किसानों को यह आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है।

एक बार e-KYC हो जाये तो फिर आपके अकाउंट का फिर से अनुमोदन किया जाएगा और आपको इस योजना के लाभार्थी लिस्ट मे ऐड कर दिया जाएगा।

और फिर आपको आपके अकाउंट का अनुमोदन होते ही आपके आधार लिंक्ड DBT बैंक अकाउंट मे समय समय पर Rs. 2000 का किस्त मिलने शुरू हो जाएगा।

अब मे आपको बताऊँगा की eKYC के बाद कया आपको लाभार्थी के रूप मे अनुमोदन मिल या नहीं उसका का स्टैटस और लाभार्थी का लिस्ट केसे चेक करें।

लाभार्थी का स्टैटस देखे – PM Kisan Beneficiary Status Check

स्टेप्स,

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।

2. जैसे ही आप वेबसाइट के होम पेज में जाते है तब आपको Farmer Corner दिखाई देगा उसमें आपको Beneficiary Status दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको Registration Number और ओटीपी जमा करना होगा।

यह करते ही आपकी स्क्रीन पर Beneficiary Status आपको दिख जायेगा।

अब मे बताऊँगा की यदि आप आपको अपना या फिर किसी लाभार्थी व्यक्ति का अनुमोदित लिस्ट में नाम चेक करना है तो कैसे करते है।

लाभार्थी की लिस्ट चेक करे – Check PM Kisan Beneficiary list

स्टेप्स,

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ में जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज में Farmer Corner दिखाई देगा, उसमे जैसे ही क्लिक करते है फिर आपको Beneficiary List का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करना होगा।

3. आपको इसके बाद राज्य, जिला तहसील तथा अपने गांव का चयन कर लेना होगा।

4. जैसे ही आप सारी जानकारी दर्ज करते है फिर आपको Get Report के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

5. इसके बाद आपके सामने गांव की लाभार्थी सूची आ जाएगी, जिसमे आप अपना नाम या फिर जिसका नाम चेक करना चाहते है, देख सकते हैं।

इस तरह से आप आसानी से किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित लोगों का नाम चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान किस्त की तारीखें का लिस्ट – Instalment Dates

INSTALLMENT
(किश्त)
DATE (जारी होने की तिथि)
19वीं किश्तदिसम्बर 2024 या जनवरी 2025
18वीं किश्त5 अक्टूबर 2024
17वीं किश्त18 जून 2024
16वीं किश्त28 फरवरी 2024
15वीं किश्त15 नवम्बर 2023
14वीं किश्त27 जुलाई 2023
13वीं किश्त27 फरवरी 2023
12वीं किश्त17 अक्टूबर 2022
11वीं किश्त01 जून 2022
10वीं किश्त01 जनवरी 2022
9वीं किश्त10 अगस्त 2021
8वीं किश्त14 मई 2021
7वीं किश्त25 दिसंबर 2020
6वीं किश्त09 अगस्त 2020
5वीं किश्त25 जून 2020
4थी किश्त04 अप्रैल 2020
तीसरी किश्त01 नवंबर 2019
दूसरी किश्त02 मई 2019
पहली किश्त24 फरवरी 2019

Leave a Comment